चिदंबरम की नक्सलियों का समर्थन न करने की अपील (लीड-3)
लालगढ़ के तीन घंटे के दौरे के बाद चिदंबरम ने इलाके के लोगों से कहा कि वे नक्सलियों को भौतिक या नैतिक समर्थन न दें।
उन्होंने कहा कि इस इलाके में सुरक्षा अभियानों के प्रति उनका मिश्रित दृष्टिकोण है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "मैं यहां से मिश्रित प्रतिक्रिया लेकर जा रहा हूं। कुछ अच्छी बात है तो कुछ बिंदुओं पर हम कमजोर भी हैं। अच्छी बात यह है कि केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बल के जवानों ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। कमजोर पक्ष यह है कि नक्सली अभी भी लोगों की हत्याएं कर रहे हैं।"
चिदंबरम ने कहा कि वर्ष 2010 में नक्सलियों ने अब तक 65 नागरिकों की हत्या की है। सरकार का कहना है कि नक्सली देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में उभर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications