अमेरिकी गवर्नरों से इस्तीफा मांगने वाला समूह गांधी से प्रभावित!
इसी सप्ताह गर्वनरों को भेजे गए पत्र में समूह ने मांग है कि तीन दिन में वे अपने पदों से इस्तीफा दे दें नहीं तो उन्हें हटा दिया जाएगा। पत्र में इससे अधिक कुछ भी नहीं लिखा गया है और न ही यह बताया गया है कि आखिर गवर्नरों को उनके पद से कैसे हटाया जाएगा।
क्रिश्चियन साइंस मॉनीटर ने शनिवार को यह खबर प्रकाशित की है जिसके मुताबिक समूह के एक सदस्य सेम केनेडी ने कहा, "हम राष्ट्रभक्तों से आग्रह करते हैं कि सरकार पर भरोसा करने की बजाए वे अमेरिका प्लान को पुनर्स्थापित करें और फर्जी मुकदमों और आतंकवादी गतिविधियों को 30 से 60 दिनों के भीतर खत्म करने में मदद करें।"
संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने इस पत्र को हिंसा फैलाने वाला करार दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications