तालिबान के साथ कोई समझौता नहीं : भारत

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। काबुल में 25 फरवरी को हुए हमले से बेखौफ भारत ने अफगानिस्तान में कार्यरत लगभग 3,500 भारतीयों की सुरक्षा बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है और उसने साफ कर दिया है कि तालिबान के साथ समझौते का कोई सवाल ही नहीं उठता।

विश्वस्त सूत्रों ने यहां कहा कि भारत सरकार तालिबान द्वारा खड़े किए गए खतरों से वाकिफ है। लेकिन कट्टरपंथी तालिबान के साथ वह बिल्कुल बातचीत नहीं करने वाला है। सरकार ने साफ किया है कि वह अमेरिका के नेतृत्व वाली सेना द्वारा हेलमंड में शुरू किए गए अभियान तथा कंधार में सैन्य कार्रवाई की योजना के परिणामों का इंतजार कर रही है।

अफगानिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा की बढ़ती गतिविधियों पर गौर करते हुए भारत सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि वह इस देश में विकास और पुन:निर्माण संबंधी परियोजनाओं को जारी रखने से पीछे नहीं हटेगी।

सूत्रों ने कहा है कि भारत ने अच्छे तालिबान और बुरे तालिबान के बीच कृत्रिम अंतर किए जाने का विरोध किया है। सरकार का मानना है कि तालिबान और लश्कर एक सिक्के के दो पहलू हैं और उनका लक्ष्य एक है। वे अफगानिस्तान में भारतीय हित को निशाना बना रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+