निकाहनामा पर शोएब के हस्ताक्षर हैं : वकील (राउंडअप)
हैदराबाद/दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद की लड़की आयशा सिद्दीकी द्वारा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ अपना 'निकाहनामा' सार्वजनिक किए जाने के बाद अब इस हरफनमौला क्रिकेट के परिजन कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं।
शोएब ने शनिवार को कहा कि उसने निकाहनामा पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन यह मानते हुए कि जिस दुल्हन वह लड़की जिसकी तस्वीरें उसे भेजी गई है।
शोएब के वकील रमेश गुप्ता ने दिल्ली में कहा कि निकाहनामा पर शोएब के ही हस्ताक्षर हैं इसकी पुष्टि शोएब ने उनसे की है। लेकिन शोएब ने यह मानते हुए हस्ताक्षर किए थे कि दुल्हन वह है, जिस लड़की की तस्वीरें उसे भेजी गई है।
गुप्ता ने कहा कि अगर यह शादी वैध भी है तो भी सानिया के साथ शोएब की शादी में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। उन्होंने कहा कि शोएब के संप्रदाय में पूर्व पत्नी की अनुमति के बिना पुरुष एक से अधिक विवाह कर सकता है।
गुप्ता ने कहा कि निकाहनामा पर हस्ताक्षर करने के दौरान शोएब को यह पता नहीं था कि वह जिस लड़की आयशा सिद्दीकी से शादी कर रहे हैं वह एम.ए. सिद्दीकी की बेटी है।
सानिया के घर पहुंचे शोएब :
आयशा सिद्दीकी की ओर से 'निकाहनामा' सार्वजनिक किए जाने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक शनिवार को अचानक हैदराबाद में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के घर पहुंचे। माना जा रहा निकाहनामा सार्वजनिक होने से उत्पन्न विवाद के मद्देनजर अपनी स्थिति स्पष्ट करने हैदराबाद पहुंचे हैं।
सानिया और आयशा दोनों का निवास हैदरबाद में है। खबर है कि शोएब को हैदराबाद स्थित सानिया के घर की छत पर खड़े होकर मोबाइल पर बात करते देखा गया। शोएब के साथ सानिया और उनकी मां नसीमा भी थीं।
इससे पहले खबर यह थी कि शोएब और उनके परिवार के सदस्यों को भारतीय उच्चायोग की ओर से जो वीजा जारी किया गया था, उसके मुताबिक वे छह अप्रैल के बाद भारत पहुंच सकते थे। खबर यह भी थी कि शोएब 11 अप्रैल को हैदराबाद पहुंचेंगे। परंतु इससे पहले उनके हैदराबाद में नजर आ जाने से इस पूरे विवाद को और हवा मिल सकती है।
इससे पहले सानिया खुलकर अपने भावी पति के समर्थन में उतर आईं। उनका कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को सच्चाई मालूम है। शोएब और आयशा की कथित शादी से उठे विवाद के बाद सानिया ने इस मसले पर पहली बार सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' के जरिए शनिवार को खुलकर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने शोएब का नाम लिए बगैर उनके प्रति अपना समर्थन जताया। सानिया ने कहा, "मुझे और मेरे परिवार को पता है कि सच क्या है। हम इस बारे में पहले से जानते थे। हमें खुदा के इंसाफ पर पूरा भरोसा है।"
उल्लेखनीय है कि शोएब के लिए मुश्किलें शुक्रवार को उस समय बढ़ गईं जब आयशा उर्फ माहा सिद्दीकी ने 'निकाहनामे' की एक प्रतिलिपि पाकिस्तान के एक निजी चैनल को भेजी। पाकिस्तान के सियालकोट में तैयार इस 'निकाहनामे' में शोएब मलिक और माहा के दस्तखत हैं। यही नहीं दो गवाहों का जिक्र और 500 पाकिस्तानी रुपये की महर का भी उल्लेख है। शोएब के बहनोई इमरान जफर ने इसे फर्जी बताया है।
कानूनी लड़ाई की तैयारी :
समाचार पत्र 'द नेशन' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शोएब के जीजा इमरान जफर मलिक ने आयशा के परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए नई दिल्ली में एक वकील से संपर्क किया है। दूसरी ओर से सिद्दीकी परिवार पहले ही शोएब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दे चुका है।
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ विवाह करने जा रहे शोएब के लिए मुश्किलें शुक्रवार को उस समय बढ़ गईं जब आयशा उर्फ माहा सिद्दीकी ने 'निकाहनामे' की एक प्रतिलिपि पाकिस्तान के एक निजी चैनल को भेजी। पाकिस्तान के सियालकोट में तैयार इस 'निकाहनामे' में शोएब मलिक और माहा के दस्तखत हैं। यही नहीं दो गवाहों का जिक्र और 500 पाकिस्तानी रुपये की महर का भी उल्लेख है। इमरान जफर ने इसे फर्जी बताया है।
मुझे और मेरे परिवार को सच्चाई मालूम है :
हैदराबाद की आयशा सिद्दीकी द्वारा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ अपना 'निकाहनामा' सार्वजनिक किए जाने के बाद मलिक से विवाह रचाने जा रही भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने भावी पति के समर्थन में उतर आई हैं। उनका कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को सच्चाई मालूम है।
शोएब और आयशा की कथित शादी से उठे विवाद के बाद सानिया ने इस मसले पर पहली बार सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' के जरिए शनिवार को खुलकर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने शोएब का नाम लिए बगैर उनके प्रति अपना समर्थन जताया। सानिया ने कहा, "मुझे और मेरे परिवार को पता है कि सच क्या है। हम इस बारे में पहले से जानते थे। हमें खुदा के इंसाफ पर पूरा भरोसा है।"
जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रही सानिया ने कहा कि उन्होंने नहीं सोचा था कि शादी के समय उन्हें इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द सबकुछ ठीक हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शोएब के लिए मुश्किलें शुक्रवार को उस समय बढ़ गईं जब आयशा उर्फ माहा सिद्दीकी ने 'निकाहनामे' की एक प्रतिलिपि पाकिस्तान के एक निजी चैनल को भेजी। पाकिस्तान के सियालकोट में तैयार इस 'निकाहनामे' में शोएब मलिक और माहा के दस्तखत हैं। यही नहीं दो गवाहों का जिक्र और 500 पाकिस्तानी रुपये की महर का भी उल्लेख है। शोएब के बहनोई इमरान जफर ने इसे फर्जी बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications