किशोर पायलट ने आपात स्थिति में विमान उतारा
मेलबर्न, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में एक 18 वर्षीय पायलट ने एक हल्के विमान को होबार्ट शहर में भीड़भाड़ वाली सड़क पर आपात स्थिति में उतार दिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
वेबसाइट 'एबीसी ऑनलाइन' ने रविवार को लिखा कि सुबह करीब 10 बजे शहर के भीड़भाड़ वाले मार्ग पर यह विमान उतरा। यह मार्ग होबार्ट के बीचोंबीच वाले इलाके को उत्तरी इलाकों से जोड़ता है।
राजमार्ग पर आपात स्थिति में उतरने से पहले विमान ने कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ब्रैड अलमंड ने कहा, "यह बेहद सौभाग्य की बात है कि यातायात के बीच खाली जगह मिल गई।"
बताया जा रहा है कि पायलट हाल ही में एयरफोर्स में शामिल हुआ है और ईस्टर की छुट्टियों में घर आया हुआ था।
पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने विमान को सुरक्षित उतारने के लिए किशोर पायलट की प्रशंसा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications