करोड़ों की मूर्ति के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पायल ब्रिज के निकट राजेश कुमार (40) नाम के तस्कर को भगवान गौतम बुद्ध की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति के साथ पकड़ा गया।
सदर थाना प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को संवाददाताओं को बताया सूचना के आधार पर विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजेश को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तस्कर से बरामद मूर्ति का वजन 10 किलोग्राम है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत तकरीबन 10 करोड़ रुपये है।
सिंह के मुताबिक तस्कर गोरखपुर का निवासी है। उसने पूछताछ में कबूला कि नेपाल स्थित गिरोह के लिए वह कई साल से काम कर रहा है और बरामद मूर्ति लेकर वह नेपाल जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications