सोमाली लुटेरों ने दूसरे भारतीय पोत को रिहा किया (लीड-1)
वाहनवत्ता एसोसिएशन के सचिव एडम भाया के अनुसार 'सफीना अल गायत्री' नामक मालवाहक पोत को लुटेरों ने शुक्रवार को अगवा कर लिया था। यह पोत सोमाली तट पर स्थित जाबुदा बंदरगाह से पशुओं को लेकर ओमान में सालादा जा रहा था।
पोत को अगवा करने के बाद लुटेरों ने एक टैंकर पर हमले के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहा। लेकिन कैप्टन की सतर्कता के कारण वे सफल नहीं हो सके।
भाया ने कहा, "हमें खबर मिली है कि लुटेरों ने कुछ भारतीय चालक दल के सदस्यों को हमले में हिस्सा लेने के लिए मजबूर किया, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।"
भाया के अनुसार अमेरिकी नौसेना के एक पोत ने भारतीय मालवाहक पोत को बचाने में मदद की। भाया ने कहा, "गायत्री चालक दल के सदस्यों के साथ फिलहाल ओमान के रास्ते में है।"
इससे पहले शनिवार को सोमाली लुटेरों ने अगवा किए गए आठ भारतीय मालवाहक पोतों में से एक पोत एमएसवी कृष्णज्योत को रिहा कर दिया था।
जानकारी के अनुसार 500 टन के इस पोत को 28 मार्च को चालक दल के 154 सदस्यों सहित अगवा कर लिया गया था। यह पोत शारजाह से मोगादिशु के लिए जा रहा था।
कार्गो वेसेल्स एसोसिएशन, गुजरात के सचिव एडम भाया ने पोत की रिहाई की पुष्टि करते हुए उम्मीद जाहिर की है कि बाकी पोतों को भी जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा।
भाया ने कहा कि अभी तक फिरौती की कोई मांग नहीं की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications