राजनीति बदलाव का सर्वोत्तम रास्ता नहीं : फातिमा भुट्टो
फातिमा यहां 'अल्टर्ड हिस्टरीज : द लीगेसी ऑफ पॉलिटिकल एसेसिनेशन्स इन साउथ एशिया' (बदला हुआ इतिहास : दक्षिण एशिया में राजनीतिक हत्याओं की परंपरा) विषय पर एक चर्चा सत्र में हिस्सा ले रही थीं। इस चर्चा सत्र में राजनीतिक विश्लेषक आशीष नंदी, हिंदुस्तान टाइम्स के संपादकीय निदेशक वीर संघवी और कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर ने भी हिस्सा लिया। फातिमा ने कहा कि राजनीति हिंसा का एक तत्व है।
फातिमा ने राजनीति से अपनी दूरी के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, "राजनीति बदलाव लाने का सर्वोत्तम रास्ता नहीं है। शिक्षा और मीडिया बदलाव के प्रमुख रास्ते हैं। इसीलिए मैंने इस रास्ते को चुना है।"
फातिमा द्वारा लिखा गया संस्मरण 'सांग्स ऑफ ब्लड एंड स्वार्ड' अभी-अभी प्रकाशित हुआ है। इस पुस्तक में भुट्टो खानदान की चार पीढ़ियों का विवरण और उनके पिता मुर्तजा भुट्टो की हत्या की कहानी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications