बिहार में 1,000 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले
पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने 1,000 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। इसमें 98 उप-मंडलीय अधिकारी भी शामिल हैं।
ये तबादले शनिवार देर रात को किए गए। इन लोगों को मतदाता सूचियां तैयार कराने के काम में लगाया गया है क्योंकि इस साल नवंबर में राज्य विधानसभा के चुनाव होने है।
सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने सरकार को सोमवार तक अधिकारियों के तबादले करने का आदेश किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications