दुर्घटनावश 2 पुलिसकर्मियों को लगी गोली
एक अधिकारी ने बताया कि हथियार की सफाई के दौरान गोली चल गई। यह घटना नक्सल प्रभावित बस्तर जिले के केशकाल पुलिस चौकी की है। केशकाल राजधानी रायपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर है।
बस्तर के पुलिस अधीक्षक पी. सुंदराज ने बताया, "सहायक उपनिरीक्षक पंकज खांडेलकर ने रिवाल्वर की सफाई के दौरान चूकवश ट्रिगर दबा दिए। रिवाल्वर की दो गोलियां उनके दो साथियों को लग गई। इसमें सहायक उपनिरीक्षक जी. अंसारी और जवान जितेंद्र सिंह शामिल हैं।"
अंसारी के पेट में और सिंह की छाती में गोली लगी। दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से बाद में हवाई मार्ग द्वारा उन्हें रायपुर लाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications