नक्सलियों से संपर्क के आरोप में लेक्चरर से पूछताछ
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कोबाद गांधी से कथित संपर्क के कारण लेक्चरर से पूछताछ की गई। दिल्ली और आंध्र प्रदेश पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।"
ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली विश्वविद्यालय के किसी लेक्चरर से कथित नक्सली संपर्क के कारण पूछताछ की गई है। लेक्चरर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग से संबंद्ध हैं।
63 वर्षीय गांधी को पिछले वर्ष दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications