चुंबन लेने पर 1 महीने जेल की सजा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक नागरिक की शिकायत पर पिछले वर्ष इस ब्रिटिश दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया था। अमीरात के तमाम नागरिकों का कहना है कि उन्हें इस बात का डर है कि वहां रहने वाले हजारों विदेशी नागरिकों के कारण उनकी रूढ़िवादी संस्कृति खतरे में है।
ब्रिटिश दंपति के वकील खलाफ अल-हुस्नी ने डीपीए को बताया कि अदालत ने अयमान नजफी (24) और चार्लोट्टे एडम (25) को उनकी सार्वजनिक अभद्रता के लिए एक महीने कारावास की सजा सुनाई है। उसके बाद उन्हें उनके देश भेज दिया जाएगा।
अल-हुस्नी ने कहा कि दोनों पर अलग-अलग 1,000 दिरहम का जुर्माना भी किया गया है। दोनों 30 दिनों के भीतर फिर से अपील कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications