बंद के आह्वान के बीच चिदंबरम पहुंचे लालगढ़ (लीड-1)
चिदंबरम के दौरे के विरोध में जनजातीय संगठन 'पुलिस संत्रास विरोधी जन समिति' (पीसीएपीए) ने पश्चिमी मिदनापुर, बांकुड़ा और पुरुलिया जिले में रविवार को एकदिवसीय बंद का आह्वान किया है।
चिदंबरम कोलकाता से हेलीकॉप्टर से लालगढ़ पहुंचे। वह यहां सुरक्षाबलों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगे। वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर का भी दौरा करेंगे।
चिदंबरम ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के साथ बैठक की और राज्य में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। दूसरी ओर नक्सलियों ने चिदंबरम के दौरे के पूर्व लालगढ़ में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट किया था।
पुलिस के मुताबिक यह विस्फोट लालगढ़ कस्बे से करीब कुछ किलोमीटर दूर बमाल गांव में हुआ था। विस्फोट से सड़क में करीब चार फुट गहरा गड्ढा हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications