आयशा ने शोएब मलिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई
बंजारा हिल्स पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत में आयशा ने यह भी आरोप लगाया कि शोएब ने उसे मुंह बंद रखने को कहा था। उन्होंने कहा कि बिना तलाक दिए वह टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ शादी रचाने जा रहे हैं।
आयशा के पिता एम. ए. सिद्दीकी की ओर से दर्ज शिकायत में शोएब पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले वह मामले की जांच करेगी। हैदराबाद के सहायक पुलिस आयुक्त आर. रविंदर रेड्डी ने कहा, "हमें केवल शिकायत प्राप्त हुई है। कार्रवाई करने से पहले हम इसकी जांच करेंगे।"
आयशा ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए, 420 और 506 के तहत मामला दर्ज करवाया है।
आयशा ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर ने मुंह बंद रखने के लिए उसे 10 लाख डॉलर देने की पेशकश की थी। उसने यह भी कहा है कि मीडिया से बातचीत करने पर उन्होंने धमकी दी थी।
शोएब के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले पुलिस संभवत: आयशा का बयान दर्ज कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications