प्रेमी युगल ने रेलगाड़ी के सामने छलांग लगा कर जान दी
पुलिस ने बताया कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े युगल ने शाम करीब 5.15 बजे रवाना हो रही दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उनके शवों को मुर्दाघर में रखा गया है और युगल के शिनाख्त की कोशिश जारी है।"
अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि परिजनों के उनकी शादी के खिलाफ होने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।
गौरतलब है कि पश्चिमी दिल्ली में देर शनिवार एक दंपति भी रेलगाड़ी के सामने कूद गया था। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि पति जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications