शिमला में तापमान औसत से 6 डिग्री अधिक
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि राजधानी में उच्चतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से छह डिग्री अधिक रहा।
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में पिछले कुछ हफ्तों से बारिश न होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान औसत से तीन से आठ डिग्री ऊपर बना हुआ है।"
इसी तरह मंडी जिले के सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कुल्लू के भुंतार और किन्नौर जिले के कलपा में तापमान क्रमश: 30.8 और 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकारी ने राज्य में सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जाहिर की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications