भारत-चीन सीमा पर सड़क संपर्क
शिलांग, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)ने भारत-चीन सीमा पर सड़क संपर्क की खराब स्थिति पर रविवार को चिंता जाहिर की है। आईटीबीपी की कई सारी अग्रिम चौकियों तक पहुंचने के लिए पदयात्रा के अलावा कोई और चारा नहीं है।
आईटीबीपी के महानिदेशक रंजीत कुमार भाटिया ने संवाददाताओं को बताया, "हमारी कई सारी अग्रिम चौकियों के लिए सड़क संपर्क नहीं है। इन चौकियों के लिए जवानों को पैदल चल कर जाना पड़ता है।"
आईटीबीपी चीन के साथ लगी 1,148 किलोमीटर लंबी हिमालयी सीमा की रखवाली करता है।
भाटिया ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश को सड़क संपर्क के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी धनराशि मिलती है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित कई मार्ग आईटीबीपी की कोई मदद नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वे इसकी अग्रिम चौकियों तक नहीं जाएंगे।
भाटिया ने कहा, "कई इलाकों में जवानों को पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टरों, याक और टट्टओं का सहारा लेना पड़ता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications