दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत के आसार नहीं
मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को भी ऐसी ही गर्मी कायम रहने की संभावना जाहिर की।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से पांच डिग्री अधिक है। इसी तरह से अधिकतम तापमान 39 डिग्री सिल्सयस दर्ज किया, जो औसत से पांच डिग्री अधिक रहा।"
अधिकारी ने सोमवार को भी इसी तरह गर्मी के कायम रहने की आशंका जाहिर की है।
अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में सोमवार को आसमान साफ रहेगा और उच्च तापमान ऐसे ही बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।"
दिल्ली की रहने वाली गृहणी अंजली कुमार रविवार सुबह खरीदारी करने के लिए सरोजनी नगर मार्केट गई थीं। उन्होंने बताया कि दिन में करीब 11 बजे बाजार गईं थीं, लेकिन भीषण गर्मी की वजह से वह बीच रास्ते में से ही लौट आईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications