कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास
पुलिस ने बताया कि जेल कर्मी सजल बरुई को सकुशल बचाने में सफल रहे।
पश्चिम बंगाल के कारागार महानिरीक्षक बी.डी. शर्मा ने बताया, "बरुई ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया। उसको जेल में ही रखा गया है और वह अभी ठीक है।"
गौरतलब है कि बरुई को अपने पिता, सौतेली मां और भाई की हत्या करने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उसने ये हत्याएं 16 साल की उम्र में 22 नवंबर 1993 को की थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications