हेडली तक पहुंचने की प्रगति से सरकार संतुष्ट (लीड-1)

राव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पाकिस्तान स्थित संगठन, लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध हेडली का जिक्र करते हुए कहा, "हम हेडली तक पहुंचने को लेकर बातचीत में हुई प्रगति से संतुष्ट हैं।"

राव ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और अमेरिका के बीच अच्छा सहयोग रहा है। राव ने कहा कि भारतीय एजेंसियां और गृह मंत्रालय हेडली तक पहुंचने के लिए अमेरिकी एजेंसियों के साथ बातचीत कर रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने बार-बार सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह हेडली तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हेडली ने मुंबई हमले की साजिश रचने में कथित रूप से मदद की थी।

दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक अमेरिकी विदेश मंत्री रॉबर्ट ब्लेक ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका सूचनाओं को पूरी तरह साझा करने को प्रतिबद्ध है, लेकिन भारतीय जांचकर्ताओं की हेडली तक प्रत्यक्ष पहुंच सुनिश्चित कराने के बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है।

ब्लेक ने कहा, "अमेरिका का न्याय विभाग इस तरह के सहयोग की रूपरेखा पर चर्चा के लिए भारत सरकार के साथ मिल कर काम कर रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+