उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
सिंह को रविवार तड़के जिले की हजारा थाने की पुलिस ने पूरनपुर इलाके से गिरफ्तार किया। उन्हें जिला न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
हजारा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि शनिवार शाम राहुल नगर इलाके में एक मैदान पर कांग्रेस कार्यकर्ता एक जनसभा की तैयारी कर रहे थे। भाकपा (माले) के समर्थकों ने उन्हें रोका। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया, इसमें दोनों पक्षों के 30 लोगों को चोट लगी थी।
पुलिस के मुताबिक भाकपा (माले) समर्थकों ने सिंह सहित 33 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जबिक कांग्रेसियों ने भाकपा (माले) के 57 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक दोनों पक्षों से पांच-पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि पीलीभीत लोकसभा सीट से सिंह ने पिछले लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव वरुण गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications