प्रधानमंत्री का अमेरिका दौरा अगले सप्ताह
यहां रविवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुए विदेश सचिव निरूपमा राव ने कहा कि भारत इस शिखर सम्मेलन को परमाणु सुरक्षा में सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय संकल्प की मजबूती में एक महत्वपूर्ण तत्व के रूप में तथा परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए व्यापक इस्तेमाल को समर्थन देने के रूप में देखता है।
राव ने कहा, "इस सम्मेलन से आतंकवाद को लेकर हमारी चिंताओं के साथ ही असैन्य परमाणु ऊर्जा के विस्तार में हमारे हितों को लाभ होगा। हमने इस पहल का स्वागत किया है और सम्मेलन की तैयारी में बुनियादी योगदान भी दिया है।"
मनमोहन सिंह 12 अप्रैल को अपराह्न् वाशिंगटन पहुंचेंगे और व्हाइट हाउस में 40 से अधिक नेताओं के लिए आयोजित एक रात्रिभोज में हिस्सा लेंगे। इन नेताओं में रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव और चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ भी शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications