लालगढ़ के लोगों को समाधान की आशा नहीं
रविवार सुबह यहां के संक्षिप्त दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने लालगढ़ पुलिस चौकी के पास लोगों से अपील की कि वे नक्सलियों का साथ न दें। सुरक्षाकर्मियों से घिरे चिदंबरम ने लोगों से पूछा क्या उन्हें विकास का लाभ मिल रहा है।
यद्यपि, चिदंबरम से मुलाकात करने वाली एक महिला ने कहा, "मैंने उनसे कहा कि हमारे यहां बिजली नहीं है। बिजली हर जगह है, लेकिन हमारे क्षेत्र में नहीं। सरकार हमारी सहायता नहीं कर रही है। लेकिन चिदंबरम ये बातें ध्यान से नहीं सुन रहे थे।"
महिला ने कहा, "मैंने उसने यह भी कहा कि पानी की समस्या है। मेरे गांव में एक भी तलाब नहीं है।"
एक अन्य निराश और आक्रोषित महिला ने कहा, "कई मंत्री आए और गए। उन्होंने केवल मीडिया के सामने हमसे बातें की और फोटो खिंचवाया। लेकिन हमारी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।"
महिला ने कहा कि उन्होंने चिदंबरम से कहा कि उनकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "लोग अपनी जीविका नहीं कमा सकते। केवल बाधा ही बाधा है। हमारे बच्चे बाहर नहीं जा सकते। दुकानें और बाजार अब भी बंद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications