पूर्वोत्तर भारत में धूमधाम से मना ईस्टर
एक गिरजाघर के पादरी जोसांगलिएना कॉलेनी ने पत्रकारों से कहा, "आइजोल, कोहिमा और पूर्वोत्तर के अन्य स्थानों पर 'साल्वेशन आर्मी' बैंड ने अपने कार्यक्रम पेश किए।"
ईस्टर के दिन कैथोलिक गिरजाघरों के सदस्यों ने हफ्ते भर से चला आ रहा अपना उपवास तोड़ा। गुड फ्राइडे के दो दिन बाद रविवार को ईस्टर मनाया जाता है।
मिजोरम और नागालैण्ड के गिरजाघरों ने पूर्वोत्तर के राज्यों की संस्कृति और जीवन में बड़ा योगदान है।
कॉलेनी ने कहा, "मिजोरम में ईसाई धर्म ने महिलाओं की जिंदगी को बदल दिया। यह धर्म आधुनिकता की पहचान है।"
गौरतलब है कि मिजोरम, नागालैण्ड, मेघालय और मणिपुर में 5.3 करोड़ से ज्यादा ईसाई रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications