हेडली तक पहुंचने को लेकर हुई प्रगति से भारत संतुष्ट
राव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम बातचीत में हुई प्रगति को लेकर संतुष्ट हैं।"
राव ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और अमेरिका के बीच अच्छा सहयोग रहा है। राव ने कहा कि भारतीय एजेंसियां और गृह मंत्रालय हेडली तक पहुंचने के लिए अमेरिकी एजेंसियों के साथ बातचीत कर रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने बार-बार सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह हेडली तक पहुचने की कोशिश कर रहे हैं। हेडली ने मुंबई हमले की साजिश रचने में कथित रूप से मदद की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications