झारखण्ड में मालगाड़ी और बस की टक्कर में 3 की मौत
गोड्डा के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "20 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस दीयाजोरी रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 अन्य घालय हो गए। "
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications