सानिया से विवाह 15 अप्रैल को : शोएब (लीड-1)

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के हैदराबाद स्थित घर में रुके शोएब मलिक इंतजार कर रहे पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के लिए दोपहर बाद बाहर आए। उन्होंने कहा कि सानिया भारत की ओर से खेलना जारी रखेंगी।

आयशा के साथ वर्ष 2002 में हुए कथित विवाह के बारे में पूछे जाने पर मलिक ने कहा कि उनका वकील इसका जवाब देगा। उन्होंने कहा कि सानिया को सच पता है और वह बहुत खुश है।

शोएब ने कहा कि विवाह की तैयारियां जोरों पर हैं और सानिया के साथ उनका विवाह तय तिथि 15 अप्रैल को ही होगा।

सानिया के टेनिस करियर के बारे में पूछे जाने पर शोएब ने कहा, "वह जब तक चाहें टेनिस खेलें, मेरा परिवार उनका साथ देगा।"

इस बीच आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव वी.चामुंडेश्वरनाथ सानिया के घर का एक बार फिर पहुंचे। इस बात की अटकलें हैं कि वह शोएब और आयशा के परिवार के बीच मध्यस्थता का प्रयास कर रहे हैं।

बहरहाल उन्होंने इन अटकलों से इंकार किया और कहा कि वह अपनी शुभकामनाएं देने गए थे क्योंकि वह सानिया को बचपन से जानते हैं।

इस बीच यह चर्चा जोरों पर है कि मलिक के कथित पूर्व विवाह को लेकर उपजे विवाद के मद्देनजर उनकी शादी तय तारीख से पहले हो सकती है।

शोएब शुक्रवार रात यहां पहुंचे थे। इस बीच सानिया के रिश्तेदारों व उनके करीबियों का शनिवार देर रात तक आना जाना लगा रहा।

सानिया के कुछ मित्रों ने यह स्वीकार किया है कि उनके घर में उत्सव सा माहौल है। कुछ टेलीविजन चैनलों ने सानिया और शोएब को एक साथ डांस करते दिखाया था।

इस बीच आयशा के परिजनों ने औपचारिक तौर पर तलाक के लिए कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+