संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे माओवादी
माओवादियों के प्रमुख पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।
यद्यपि माओवादी पार्टी अपनी सरकार के पतन के बाद से ही नई सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की धमकी दे रही है, लेकिन प्रचंड ने कहा कि इस बार अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए अच्छा मौका है, क्योंकि प्रधानमंत्री की खुद की पार्टी के सांसद इसका समर्थन कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल-यूनीफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट (यूएमएल) अपने ही नेताओं के बीच मतभेदों से जूझ रही है। खबर यहां तक है कि पार्टी का एक धड़ा व्यापक गतिरोध को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नेपाल से पद छोड़ने की मांग कर रहा है। इस गतिरोध के कारण शांतिवार्ता के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया है और निर्धारित 28 मई की समय सीमा के भीतर नेपाल के नए संविधान के अस्तित्व में आने की संभावना क्षींण हो गई है।
नेपाल ने हालांकि पिछले सप्ताह पद छोड़ने से स्पष्ट तौर से इंकार कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications