बगदाद बम विस्फोट में 50 मरे, 200 घायल (लीड-1)

पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी 'डीपीए' को बताया कि सबसे शक्तिशाली विस्फोट बगदाद के अल-सालिहिया जिले में ईरानी दूतावास के पास हुआ। घायलों में ज्यादातर दूतावास के करीब एक बैंक में काम करने वाले लोग हैं।

विस्फोट के तुरंत बाद एक व्यक्ति बैंक से बाहर निकलकर चिल्लाने लगा कि यह चमत्कार है कि वह बच गया जबकि बहुत से अन्य लोग मारे गए।

उसने कहा कि सत्ता और नई सरकार बनाने को लेकर जारी गतिरोध के चलते ये विस्फोट हो रहे हैं।

हमले में सेटेलाइट न्यूज नेटवर्क अल-दियार और प्रेस सिंडीकेट की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें कई पत्रकार घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दूसरा विस्फोट बगदाद के भीड़भाड़ वाले अल-रोवाद स्क्वायर पर हुआ। इस जगह पर अनेक दुकानें और कार्यालय हैं। तीसरा विस्फोट अल-अमीरात गली में हुआ। यहां मिस्र, जर्मनी, ब्राजील और सीरिया के दूतावास स्थित हैं।

दुबई के अल-अरबिया न्यूज नेटवर्क के अनुसार घायलों में मिस्र दूतावास के सुरक्षागार्ड भी शामिल हैं लेकिन बगदाद ऑपरेशंस कमांड के प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा कि हमने केवल छह लोगों के मरने और 140 के घायल होने की पुष्टि की है।

विस्फोट के बाद शहर में अव्यवस्था फैल गई। दर्जनों एंबुलेंस सड़कों पर दौड़ रहीं थी। साथ ही और विस्फोट होने के डर से लोग अपने घर जाने का प्रयास कर रहे थे। दूसरी तरफ सुरक्षाकर्मी शहर के कई हिस्सों में वाहनों की सावधानीपूर्वक जांच कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि बगदाद में गुरुवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+