खेलों के दौरान आग से बचाव को प्राथमिकता
शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "खेलों के दौरान विभिन्न गतिविधियों में शामिल एजेंसियों को आग से बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।"
प्रशिक्षण के दौरान आग से बचाव संबंधी जानकारियां विस्तारपूर्वक मुहैया कराई जाएंगी। मसलन आग लगने पर उद्घोषणा की व्यवस्था, आग लगने की स्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाले दरवाजों के इस्तेमाल का परीक्षण दिया जाएगा और आग पर काबू पाना सिखाया जाएगा।
खेलों के दौरान 600 अग्निशमन कर्मियों को आग दमकल गाड़ियों के साथ स्थलों पर तैनात किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि हरेक स्थल पर कम से कम दमकल वाहन खड़ा रहेगा। इसके अलावा बड़े आयोजन स्थलों पर दो या तीन दमकल वाहन खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि खेलों से संबद्ध सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा अभ्यास भी किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications