2 बच्चों ने सल्फास खाया, एक की मौत
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बदरवास थाने के चितौरा गांव में रविवार को नरेंद्र के बेटे नितिन(ढाई वर्ष) व बेटी जाश्मी (चार वर्ष) ने खेल-खेल में घर में रखी सल्फास की गोलियां खा ली। बच्चों की हालत बिगड़ने पर नरेश की पत्नी वंदना ने भी जहर खा लिया। तीनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां नितिन की मौत हो गई। वहीं जाश्मी व वंदना की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications