दिल्ली में प्रार्थना के साथ मनाया गया ईस्टर
दिल्ली की रहने वाली गृहणी लिज जोसेफ ने रविवार को ईस्टर के मौके पर अपने परिजनों और दोस्तों के साथ लजीज भोजन का लुफ्त लिया।
उन्होंने बताया, "मैंने आध्यात्मिक शक्ति हासिल करने के लिए ईस्टर से पहले उपवास रखा। मैं मध्य फरवरी महीने से शुद्ध शाकाहारी भोजन कर रही हूं और तभी से हर दिन गिरजाघर भी जाती हूं।"
लिज ने बताया, "जीसस के दोबारा जीवित होने के अवसर पर ईस्टर मनाया जाता है। इसलिए यह हमारे लिए खुशी का मौका होता है। इस दिन परंपरागत खाना बनता है।"
छात्र जोएल मैथ्यू ने बताया कि वह दोस्तों के लिए खाने का इंतजाम करने के बाद मध्य रात्रि में अपने परिजनों के साथ प्रार्थना के लिए गिरजाघर गए थे।
मैथ्यू ने बताया, "हम ईस्टर के मौके पर अपने दोस्तों को आमंत्रित नहीं करते, वे बिना किसी बुलाए के आ जाते हैं। इस दिन मेरी मां स्वादिष्ट भोजन बनाती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications