छत्तीसगढ़ में महानिदेशक स्तर के अधिकारी की पदावनति
गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने रविवार को कहा कि सरकार ने 1978 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी, संत कुमार पासवान को डीजी (जेल) से पदावनति कर अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) का पद दे दिया है।
सूत्र ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से किए गए उस निवेदन को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने डीजी स्तर के तीन अधिकारियों की अनुमति मांगी थी।
पासवान सहित राज्य में डीजी स्तर के तीन अधिकारी थे। इनमें 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में डीजी (पुलिस) विश्व रंजन और 1978 बैच के पुलिस अधिकारी और वर्तमान में डीजी (होमगार्ड) ए.एम.नावानी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications