पाकिस्तान में 24 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
संघीय प्रशासित कबायली क्षेत्र (एफएटीए)के ओराकजई में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए और 15 घायल हो गए।
एक अन्य कार्रवाई में अंधेरे का लाभ उठाकर पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के मलकंद में दाखिल होने की कोशिश करते तीन आतंकवादी सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई में मारे गए। दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।
अन्य घटनाओं में खबर एजेंसी के बाड़ा क्षेत्र में 28 आतंकवादियों ने हथियार डाल दिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय टीवी चैनलों के हवाले से खबर दी है कि ओराकजई में झड़पों में 14 आतंकवादी घायल भी हो गए। एफएटीए के ही मोहम्मद एजेंसी क्षेत्र में आतंकवादियों ने एक स्कूल की इमारत को आग लगा दी।
शनिवार को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 15 आतंकवादी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications