कहानियां बढ़ाती हैं पढ़ने की क्षमता
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस सिद्धांत से प्रोत्साहित होकर अमेरिका के एक गैर सरकारी संगठन ने अभियान चला रखा है। जिसके तहत संगठन बच्चों को रात में 20 मिनट तक कहानियां पढ़ने के लिए उत्साहित कर रहा है।
बाल कहानियों की लेखिका लॉरा न्यूमेरॉफ ने कहा, "प्रत्येक रात 20 मिनट तक कहानी पढ़ने से साक्षरता के स्तर में बदलाव आता है।"
न्यूमेरॉफ इसे प्रोत्साहित करने के लिए प्रकाशन कंपनी 'फर्स्ट बुक' की मदद से 'स्लिीपीज बैड टाइम स्टोरीज' नाम से एक कार्यक्रम चला रही हैं।
गौरतलब है कि न्यूमेरॉफ वर्ष 1985 में आई अपनी पुस्तक 'इफ यू गिव ए माउस ए कुकी' के लिए खासतौर से जानी जाती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications