बगदाद में बम विस्फोट, 25 मरे, 50 घायल
बगदाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में रविवार सुबह तीन बम विस्फोटों में कम से कम 25 लोग मारे गए और 50 घायल हो गए।
दुबई के अल-अरबिया टेलीविजन न्यूज चैनल के अनुसार एक बम विस्फोट ईरानी दूतावास के पास हुआ। दो अन्य विस्फोट मिस्र के दूतावास और जर्मनी के राजदूत के आवास के पास हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी 'डीपीए' को बताया कि एंबुलेंस, पुलिस के वाहन और अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर घटनास्थल की ओर दौड़ते देखे गए।
उल्लेखनीय है कि बगदाद में गुरुवार को हुए के बम विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications