रूस में विस्फोट, मालगाड़ी पटरी से उतरी
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 3.40 बजे दागेस्तान के कराबुदाखकेंतस्की जिले के इंशखे स्टेशन पर हुआ। इसमें आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, नतीजतन उनमें से चार पलट गए।
एक अधिकारी ने बताया कि डिब्बों के पटरी से उतरने की वजह बम विस्फोट है। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
सत्ताईस नवंबर 2009 को मास्को-सेंट पीटर्सबर्ग ट्रेन में शक्तिशाली विस्फोट में 27 लोग मारे गए थे और 90 घायल हो गए थे।
पिछले हफ्ते दागेस्तान के किज्लयार शहर में दो आत्मघाती हमलों में 12 लोग मारे गए थे और 29 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications