उड़ीसा में बारूदी सुरंग विस्फोट, 10 सुरक्षाकर्मी शहीद (लीड-1)
भुवनेश्वर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उड़ीसा के कोरापुट जिले में रविवार को नक्सलियों द्वारा पुलिस की एक बस को बारूदी सुरंग से निशाना बनाए जाने से 10 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और तीन घायल हो गए।
पुलिस के उप महानिरीक्षक संजीब पांडा ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों ने बायपारीगुडा कस्बे से 14 किलोमीटर दूर उस समय एक बारूदी सुरंग विस्फोट किया जब बड़ी संख्या विशेष अभियान समूह (एसओजी) के सुरक्षाकर्मी तीन वाहनों में सवार होकर वहां से गुजर रहे थे।
पांडा ने बताया, "नक्सलियों ने एक बस को विस्फोट से उड़ा दिया। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। कम से कम 10 सुरक्षाकर्मियों के मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों की संख्या में बढ़ सकती है।"
इस हमले में कम से कम तीन लोग घायल भी हुए हैं।
राज्य का आधे से अधिक हिस्सा नक्सल प्रभावित है। राजधानी भुवनेश्वर से करीब 500 किलोमीटर दूरी पर स्थित कोरापुट जिले को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।
*












Click it and Unblock the Notifications