लेजर लाइट से जगमगाएगा शिमला
शिमला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पर्यटकों के पसंदीदा स्थल शिमला को जगमगाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने यहां लेजर लाइट और ऊंचे खंभे वाली लाइट लगाने का निर्णय लिया है।
पर्यटन निदेशक अरुण शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "इसी महीने दो लेजर लाइट्स और आठ ऊंचे खंभे वाली लाइट्स स्थापित कर दी जाएंगी। इससे शहर रात के दौरान और ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा।"
इसके अलावा शिमला नगर निगम भी शहर में बिजली बचाने वाली स्ट्रीट लाइट लगा रहा है। इस परियोजना को ब्यूरो ऑफ एनर्जी इफिशंसी (बीईई) प्रायोजित कर रहा है।
सहायक नगर आयुक्त के. के. शर्मा ने कहा, "बिजली बचाने के लिए हम शिमला में लाइट इमिटिंग डायोड (एलईडी) स्ट्रीटलाइट लगा रहे हैं। इन्हें परंपरागत स्ट्रीटलाइट की जगह पर लगाया जा रहा है।"
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि नई स्ट्रीटलाइट की स्थापना से बिजली की बचत होगी जिससे सरकार को सालाना 15 से 20 लाख रुपये का फायदा हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications