अबूधाबी में भारतीय विद्यालयों को कार्यक्षेत्र बढ़ाने की अनुमति
अबूधाबी शिक्षा परिषद (एडीईसी) के महासचिव मगहर खामिस अल-खेइली ने कहा कि एडीईसी जायज फीस के साथ निजी शिक्षा क्षेत्र में सुधार और बहुसांस्कृतिक समुदाय की क्षमता बढ़ाने पर कार्य कर रहा है।
अल-खेइली ने कहा, "हम हर बच्चे को किफायती और उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
उन्होंने कहा कि 10 वर्षीय रणनीतिक योजना में एडीईसी की योजना आवास की कमी की समस्या से निपटना और अबूधाबी के हर छात्र के लिए विश्व स्तरीय अकादमिक माहौल का निर्माण करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications