चीन में उपग्रह संचालन सीखेंगे बोलीवियाई
ला पाज, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बोलीविया के 74 नागरिक चीनी वैज्ञानिकों से संचार उपग्रहों का संचालन सीखेंगे।
बोलीविया के दूरसंचार उप-मंत्री रॉय मेंडेज ने कहा कि प्रशिक्षु उपग्रह निर्माण की तकनीक, प्रक्षेपण पूर्व परीक्षण और अंतरिक्ष से आंकड़े इकट्ठा करना सीखेंगे।
समाचार एजेंसी 'प्रेंसा लतीना' ने मेंडेज के हवाले से लिखा है कि नवनिर्मित बोलीवियाई अंतरिक्ष एजेंसी भी पेशेवरों खास तौर पर युवा बोलीवियाइयों को 'टुपाक कटारी' उपग्रहों के संचालन के बारे में प्रशिक्षण देगी।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ला पाज में एक अप्रैल को दोनों देशों के बीच हुए एक समझौते का हिस्सा है। दोनों देशों ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत चीन बोलीविया के टूपाक कतारी दूरसंचार उपग्रह का निर्माण करके उसे प्रक्षेपित करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications