गांवों में बिक्री पर सेवा कर से चाहता है एसोचैम
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने सरकार से ग्रामीण इलाकों में विपणन और बिक्री प्रचार पर कंपनियों को सेवा कर से छूट देने का आग्रह किया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को बजट बाद सौंपे गए ज्ञापन में एसोचैम की अध्यक्ष स्वाति पिरामल ने कहा कि अगले चरण की वृद्धि ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों से आएगी क्योंकि सरकार की योजनाओं ने ग्रामीण लोगों के हाथों में अधिक खरीद की शक्ति दी है।
पिरामल ने कहा कि करों में छूट से न केवल ग्रामीण इलाकों में गुणवत्ता वाले उत्पादों की मांग में वृद्धि में मदद मिलेगी वरन इससे नकली वस्तुओं के व्यापक इस्तेमाल पर रोक भी लगेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications