मप्र में 50 हजार कर्मचारियों की भर्ती

राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबू लाल गौर ने शनिवार को खंडवा में पशु रोग परीक्षण प्रयोगशाला का उदघाटन करते हुए कहा कि नगरीय निकायों में कर्मचारियों की कमी जल्दी पूरी की जाएगी। इसके लिए शहरी विकास योजना लागू होने के बाद कर्मचारियों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके चलते प्रदेश के नगरीय निकायों को लगभग 50 हजार कर्मचारियों की जरूरत होगी।

गौर ने अधिकारियों को अनुशासन में रहकर काम करने और नगर की तस्वीर बदलने के निर्देश दिए हैं। गौर ने नगरों से गंदगी हटाने का आह्वान करते हुए 1918 में महात्मा गांधी द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दिए गए भाषण का जिक्र किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के शहरों की हालत अब भी दयनीय है, इसलिए अधिकारियों को सुबह से शाम तक शहर का भ्रमण करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+