तय तारीख से पहले हो सकती है शोएब-सानिया की शादी!
शोएब शुक्रवार रात यहां पहुंचे थे और अभी तक वहां से बाहर नहीं निकले हैं। सानिया के रिश्तेदारों व उनके करीबियों का हालांकि शनिवार देर रात तक आना जाना लगा रहा।
कहा जा रहा है कि दोनों की शादी प्रस्तावित 15 अप्रैल से पहले हो सकती है। सानिया का परिवार इसके लिए कथित तौर पर एक काजी के भी संपर्क में है। सानिया के कुछ मित्रों ने यह स्वीकार किया है कि उनके घर में उत्सव सा माहौल है। कुछ टेलीविजन चैनलों ने सानिया और शोएब को एकसाथ डांस करते दिखाया था।
ज्ञात हो कि आयशा सिद्दिकी के परिवार की कानूनी नोटिस भेजने संबंधी धमकियों के बीच शोएब शुक्रवार रात हैदराबाद पहुंचे थे।
इस बीच आयशा के परिजनों ने औपचारिक तौर पर तलाक के लिए कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी है। इस बीच सानिया के परिवार ने शनिवार देर रात पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications