गोविंदाचार्य ने राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक का पद छोड़ा

भोपाल में राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक शुरू होने से पहले ही शनिवार को गोविंदाचार्य ने संयोजक पद की जिम्मेदारी छोड़ते हुए यह पद राकेश दुबे के जिम्मे कर दिया और खुद सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संरक्षक की भूमिका का निर्वाह करते रहेंगे। आंदोलन के सह संयोजक कैलाष तिवारी ने बताया है कि गोविंदाचार्य को आवश्यक कार्य से अचानक दिल्ली जाना पड़ा है।

गोविंदाचार्य को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को मुखौटा कहने की भारी कीमत चुकानी पड़ी थी और भाजपा से अलग रास्ता चुनना पड़ा था। आगे चलकर उन्होंने 15 मई 2004 को सोनिया गांधी की प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने के लिए राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन का गठन किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+