उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली

सहगल ने जोर देते हुए कहा कि बढ़ी दरों का एक तिहाई उपभोक्ताओं पर असर नहीं पड़ेगा। सहगल के मुताबिक नई दरों से राज्य सरकार को 2,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी, लेकिन इसके बावजूद अभी भी यूपीपीसीएल करीब 3921 करोड़ रुपये के घाटे में रहेगा।
पढ़ें- उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें
इससे पहले विद्युत नियामक आयोग ने गुरुवार रात बिजली दरों में औसतन 13 फीसदी की बढ़ोतरी का आदेश यूपीपीसीएल को भेजा था। आयोग के आदेश का अध्ययन करने के बाद यूपीपीसीएल ने आज 15 अप्रैल से नई दरें लागू करने की घोषणा की।
नई दरों के अनुसार घरेलू शहरी बिजली का फिक्स चार्ज 60 रुपये से बढ़कर 65 रूपये हो गया। महीने में 200 यूनिट बिजली खर्च करने पर प्रति यूनिट 3 रुपये के बजाय 3.45 रूपये और 200 यूनिट से ज्यादा खर्च करने पर प्रति यूनिट 3.30 रुपये के बजाय 3.80 रुपये (15.15 पीसदी) देने होंगे। घरेलू ग्रामीण क्षेत्र में बिना मीटर के कनेक्शन के लिए 110 रुपये के बजाय 125 रुपये (13.64 फीसदी) देने पड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications