बूंदाबांदी के बावजूद दिल्ली में तपिश बरकरार
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बीती शाम हल्की बूंदाबांदी के बावजूद शनिवार को राजधानी में गर्मी बरकरार रही। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "शुक्रवार शाम हल्की बूंदाबांदी हुई थी लेकिन शनिवार को गर्मी बरकरार है। सुबह आसमान पर हल्के बादल रहने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन दोपहर तक आसमान बिल्कुल साफ हो गया।"
शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दोनों सामान्य से तीन डिग्री अधिक थे।
आईएमडी के अनुसार, वर्ष 1953 के बाद इस साल दिल्ली में मार्च महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी।
आईएमडी का अनुमान है कि शनिवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान के 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications