जर्मन सैनिकों 5 अफगान सैनिकों को मार डाला
बर्लिन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में एक चौकी पर कार न रोकने का खामियाजा पांच अफगान सैनिकों को भुगतना पड़ा। सुरक्षा घेरा तोड़ने के बाद जर्मन सैनिकों की गोलीबारी में पांच अफगान सैनिक मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए ने पॉट्सडेम में जर्मन सेना के ऑपरेशन कमान के हवाले से बताया कि यह घटना शुक्रवार रात उत्तरी कुंदूज प्रांत के समीप हुई।
कमान कार्यालय के मुताबिक दो कारें ड्यूटी पर तैनात जर्मन सैनिकों की तरफ आ रही थीं। सुरक्षा जांच के लिए उनके न रुकने पर उन पर गोलीबारी की गई।
जर्मन ऑपरेशन कमान के प्रवक्ता ने कहा कि जर्मन सेना को इस हादसे पर गहरा दु:ख है और इसकी जांच की जाएगी।
इससे पहले शुक्रवार को जर्मन सैनिकों और तालिबानियों के बीच झड़प में तीन जर्मन मारे गए थे और आठ अन्य घायल हो गए थे।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में जर्मन सेना के करीब 4,500 सेनिक तैनात हैं जो वहां बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications