एवरेस्ट फतह के लिए बॉलीवुड से मदद की दरकार

सुदेशना सरकार

काठमांडू, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। माउंट एवरेस्ट फतह करने की ख्वाहिशमंद महाराष्ट्र की 18 वर्षीय भाग्यश्री सावंत बॉलीवुड के शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं के द्वार पर दस्तक दे रही हैं।

भाग्यश्री को इन कलाकारों के हस्ताक्षर लेने की तो इच्छा नहीं है लेकिन वह बॉलीवुड से एवरेस्ट चढ़ाई के लिए धन की मदद चाहती हैं। यद्यपि अब तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली है।

एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए काठमांडू में प्रशिक्षण ले रहीं भाग्यश्री कहती हैं, "मैंने रेड चिलीज (शाहरुख खान की मनोरंजन कंपनी) से संपर्क किया था, वहां से किसी ने मुझसे कहा कि मैं ई-मेल के जरिए अपना अनुरोध भेजूं।"

भाग्यश्री ने यहां आईएएनएस को बताया, "लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। मुंबई में लोग बहुत व्यस्त होते हैं, उनसे संपर्क कर पाना बहुत मुश्किल है।"

कराटे में ब्लू बेल्ट भाग्यश्री अब उम्मीद कर रही हैं कि उनके अभिभावक यह धन जुटा सकें।

एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए 30 लाख रुपये की आवश्यकता है। भाग्यश्री अब तक केवल 600,000 रुपये ही जुटा सकी हैं जबकि इन रुपयों का एक तिहाई हिस्सा पहले ही उपकरणों पर खर्च हो चुका है।

उन्होंने बताया, "मुझे मुख्यमंत्री कोष से 100,000 रुपये की मदद मिली है। दिल्ली स्थित खेल मंत्रालय ने 'इंटरनेशनल माउंटेनियरिंग फाउंडेशन' के जरिए कुछ धन इकट्ठा करने की उम्मीद जताई है लेकिन व्यापारिक घरानों का कहना है कि वित्त वर्ष की समाप्ति के चलते वे इस समय मदद नहीं कर सकेंगे।"

यदि पांच फुट दो इंच कद और 43 किलोग्राम वजन की भाग्यश्री एवरेस्ट फतह करने में कामयाब होती हैं तो वह पिछले साल चढ़ाई करने वाली महाराष्ट्र की कृष्णा पाटील का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे कम उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली भारतीय महिला बन जाएंगी।

यदि धन का इंतजाम हो गया तो भाग्यश्री 'ईको एवरेस्ट 2010' अभियान में शामिल होंगी। इस अभियान में दो और भारतीय शामिल हो रहे हैं। इनमें से एक हरियाणा की 30 वर्षीय शिक्षिका ममता सोढ़ा हैं और दूसरा नई दिल्ली का एक 16 वर्षीय छात्र अर्जुन वैजई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+