आईपीएल : छत्तीसगढ़ में सट्टेबाजी का भंडाफोड़
रायपुर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर 40 लाख रुपये का सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस के एक दल ने रायपुर के कंचन विहार के एक मकान पर शुक्रवार रात उस समय छापे मारा जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच अंतिम दौर में था।
सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों से पता चलता है कि यह 40 लाख रुपये से अधिक का सट्टेबाजी गिरोह था। इस गिरोह का एक सरगना डब्बू जडवानी है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कई साथी भागने में सफल रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications